क्या रौज़े महशर हज़रत फातिमा रदिअल्लाहु तआला अन्हा अपने शहज़ादों का बदला तलब करेगी
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 क्या रौज़े महशर हज़रत फातिमा रदिअल्लाहु तआला अन्हा अपने शहज़ादों का बदला तलब करेगी 🥀*
✏️ ख़ातीब हज़रात एक रिवायत ये बयान करते हैं रौज़े महशर हज़रत फातिमा रदिअल्लाहु तआला अन्हा हज़रत इमाम हसन रदिअल्लाहु अन्हु का हरा जोड़ा, हज़रत इमाम हुसैन रदिअल्लाहु अन्हु का सुर्ख जोड़ा हाथ में लेकर और हज़रत अली रदिअल्लाहु अन्हु का इमामा शरीफ सर पर रख कर अर्श ए आज़म की तरफ बढ़ेंगी के मुझे इन सब का इंतेक़ाम चाहिए! जिब्राईल अलैहिस्सलाम दौड़ते हुए नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पास आएंगे और कहेंगे आप जल्दी चलिए कहीं ऐसा न हो अल्लाह अज़्ज़वज़ल हज़रत फातिमा रदिअल्लाहु तआला अन्हा को देख ले! अगर अल्लाह पाक ने हज़रत फातिमा को देख लिया तो फिर कोई भी इंतेक़ाम से नहीं बच पाएगा! फिर नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम दौड़ते हुए आएंगे इस हाल में कम्बल मुबारक आधा ज़मीन पर आधा कांधे पर होगा!
इस रिवायत के मुतअल्लिक़ मुफ़्ती शरीफुल हक़ रहमतुल्लाह अलैहि फरमातें हैं ये रिवायत झूटी मनघढ़त है, इसका बयान करना हराम है।
*📚 (फ़तावा शरह बुख़ारी जिल्द 1, सफह 509)*
👉 इसी से मिलती हुई एक रिवायत और बयान होती है जिसमे हज़रत फातिमा रदिअल्लाहु तआला अन्हा का नंगे सर होना बयान होता है! इस रिवायत के बारे में इमामे अहले सुन्नत आला हज़रत अलैहिर्रहमा फरमाते हैं ये सब झूट इफ्तराअ है।
*📚 (अहकाम ए शरीअत, सफह 160)*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें