कुछ पानी बंद होने के बारे में (सिलसिला "करबला से मुताल्लिक़ कुछ झूटे वाक़ियात" से मुन्सलिक)
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 कुछ पानी बंद होने के बारे में (सिलसिला "करबला से मुताल्लिक़ कुछ झूटे वाक़ियात" से मुन्सलिक) 🥀* *♥️ 08* https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC मैदान -ए- करबला में अहले बैत पर पानी बंद किया गया या नहीं? इस पर दोनों तरह की रिवायात मौजूद है लेकिन बयान सिर्फ उन्हीं को किया जाता है जिस से लोगों को रुलाया जा सके। कहा जाता है कि तीन दिन तक अहले बैत के खेमें में एक बूँद भी पानी नहीं था और मुसलसल तीन दिन तक बच्चो से ले कर बड़ों तक सब प्यासे रहे और कुछ मुक़र्रिरीन इस से भी आगे बढ़ जाते है और पाँच मुहर्रम से ही पानी बंद कर देते है ताकि वाक़िया मज़ीद दर्दनाक हो जाये। तारीख इब्ने कसीर में एक रिवायत कुछ यूँ है कि दसवीं मुहर्रम को इमाम हुसैन रदिअल्लाहु त'आला अन्हु ने ग़ुस्ल फ़रमाया और खुशबू लगाई और बाज़ दूसरे साथियो ने भी ग़ुस्ल फरमाया। (البداية والنهاية، ج8، ص185) इस रिवायत को मुक़रर्रिन हाथ भी नही लगाते क्योंकि अगर इसे बयान कर दिया तो फिर लोगों को रुलाने का धंधा चौपट हो जाएगा, फिर किस मुँह से कहा जायेगा कि तीन दिन तक अहले बैत के खेमो में एक बूँद भी पानी नहीं था।...