Waqte wisaal gumaan kiya

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



     *🥀 दास्तानें करबला 🥀* 



           ❗️ *पोस्ट- 10* ❗️

⚔️ *इमामे हसन रदीअल्लाहु तआला अन्हु* ने जो वक्ते विशाल गुमान किया था की कौम के कुछ लोग मुझे अपने नाना जान *हुज़ूर ﷺ* के कदमे मुबारक में दफ़्न होते हुवे रोकेंगे, वैसा ही हुआ... *मरवान जो की मुस्लिम की शक्ल में एक ख़ारजी और मुर्तद शख्स था, इनकार करने लगा, और रिवायत में येह भी आता है कि मरवान के लोगो ने आप के जिस्मे मुबारक पर तीर भी चलाई ।*

⚔️ *हज़रत इमामे हुसैन* रदीअल्लाहु तआला अन्हु और आपके हमराही भी उनके मुकाबले के लिये हथियार ले कर खड़े हुवे।  

⚔️ जब हज़रते अबू हुरैरा रदीअल्लाहु तआला अन्हु ने देखा की, आपस में जंग शुरू होने की तैयारी है, *तो आप ने हज़रते इमामे हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु को अपने भाई की वसिय्यत याद दिलाई (की इमामे हसन ने कहा था कि एतराज करने वालो से तकरार मत करना ) ।*

⚔️ हज़रत इमामे हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु वापस हो गये और इमामे हसन-ए-मुजतबा को आपकी वालिदा-ए-मोहतरमा ख़ातूने जन्नत *हज़रत फातिमा* रदीअल्लाहु तआला अन्हा के पहलु में दफ्न किया गया।


❓ *हज़रत इमाम हसन रदीअल्लाहु तआला अन्हु को जहर किस ने दिया ?*

❗️ हज़रत इमाम हसन रदीअल्लाहु तआला अन्हु को जहर किस ने दिया इस बात पर लोग कियास लगाकर कर आपकी ही किसी ज़ौजा की तरफ इशारा करते हैं, जो की बिलकुल गलत तरीका है। *तारीख में इस बात की कोई सनद नहीं मिलती।* और जो रिवायात मिलती है वोह बगैर मो'तबर या मो'तमद हवाले से लिख दिया गया है।  

❗️ जब हज़रत इमाम हसन इस बात पर खामोश रहे और आपने अपने भाई हज़रत इमामे हुसैन को नहीं बताया..... तो तो हम कौन होते हैं जो कियास की बुनियाद पर जहर खुरानी को किसी की तरफ मन्सूब करें ।

❗️ लेकिन एक बात साफ थी कि, आप को जहर देने की साज़िश करने वाले लोग *यजीदी* और *खारजी* तबके से ताल्लुक रखने वाले लोग ही थे। 

*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुज़ूर ﷺ ने इमाम हुसैन رضی اللہ عنہ पर किसको कुर्बान किया है*05

मुहर्रम उल हराम में ब्याह शादी करना कैसा है* 02

आशूरा के दिन नेक काम करना कैसा* 09