हज़रते अमीर मुआविया की वफात और यजीद की सल्तनत*

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



     *🥀 दास्तानें करबला 🥀* 



           ❗️ *पोस्ट- 11* ❗️

⚔️ *हज़रते अमीर मुआविया की वफात और यजीद की सल्तनत* ⚔️

🤺 हज़रते अमीर मुआविया के जमाने में ही हज़रत इमामे हुसैन की खिदमत में *कूफा वाले दरख्वास्त भेज रहे थे, और आपको कूफ़ा आने के लिए इसरार कर रहे थे।* लेकिन आप ने उनकी दरख्वास्त और इल्तिज़ा को कुबूल ना की और साफ इनकार कर दिया। 

🤺 *हज़रते अमीर मुआविया (र अ) की वफात रज्जब सन 60 हिजरी में दमिश्क में हुई।* आपने लक्वा में मुब्तिला हो कर वफात पाई। 

🤺 आपकी वफात के बाद मुआहदे (agreement) के ऐतबार से *खिलाफत दोबारा उम्मत की तरफ लौटा देने का अहद था।* और उम्मत का हक था कि, वोह अपना खलिफा खुद चुन लेती। लेकिन यजीद जानता था कि, अगर चुनाव के जरिए खलिफा मुंतखब किया गया तो वोह जरूर इमाम हुसैन ही होंगे।

🤺 इसलिए हज़रत मुआविया रदीअल्लाहु तआला अन्हु के वफात बाद *वोह तख्ते सल्तनत पर बैठ गया* और अपनी बैत लेने के लिये अतराफ और दूसरे मुल्कों में मकतूब रवाना किये। 

🤺 मदीने मुनव्वरा का आमिल जब यजीद की बैत लेने के लिये हज़रत इमामे हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु की खिदमत में हाजिर हुवा तो *आप ने उसके फिस्को ज़ुल्म के सबब उसको ना-अहल (illigal) करार दिया और बैत से इन्कार फरमा दिया।* इसी तरह हज़रते ज़ुबैर ने भी इन्कार किया। 

🤺 आप हजरात जानते थे की, बैत का इन्कार यजीद की दुश्मनी का बाईष होगा, और वोह *आपकी जान का दुश्मन और खून का प्यासा हो जाएगा।* लेकिन आपको गवारा ना हुवा की, अपनी जान की खातिर मुसलमानों की तबाही और शरअ व अहकाम की बेहुर्मती करने वाले शख्स की बैत को कुबूल कर लें।


🤺 हज़रते इमामे हुसैन व इब्ने ज़ुबैर रदिअल्लाहो तआला अन्हुम से बैअत की दरख्वास्त *इस लिये पहले की गई थी की तमाम अहले मदीना इन का इत्तिबाअ करेंगे,* लेकिन इन हज़रात के इनकार से *वो मन्सूबा ख़ाक मे मिल गया* और यज़ीदियो में उसी वक़्त से आतशे इनाद भड़क उठी

 _*ये वाक़या 4 शाबान सी 60 ही का है।*_

*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुज़ूर ﷺ ने इमाम हुसैन رضی اللہ عنہ पर किसको कुर्बान किया है*05

मुहर्रम उल हराम में ब्याह शादी करना कैसा है* 02

आशूरा के दिन नेक काम करना कैसा* 09