हज़रत इमामे हसन रदीअल्लाहु तआला अन्हु की शहादत*
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 9* ❗️
⚔️ *हज़रत इमामे हसन रदीअल्लाहु तआला अन्हु की शहादत*
🤺 हज़रते अमीर मुआविया रदीअल्लाहु तआला अन्हु की बैत को कुबूल कर लेने के बाद आप ने कूफा से रुखसत फरमाई। आप मदीना-ए-तय्यीबा में इकामत गुजीर हुवे।
🤺 *आप को कई बार जहर दे कर शहीद करने की कोशिश की गई।* कभी शहद में तो कभी खजूर में। जब भी आप पर जहर के असरात जाहिर होते, आप *हुज़ूर सल्लललाहो अलैहि वसल्लम* के रोजे अकदस में हाजिर होते और सिफायाब हो जाते।
🤺 लेकिन आखिरी बार आप के पानी के मस्किजे में हीरे को पीस कर डाल दिया गया। आप ने पानी नोश फ़रमाया वोह आपके पेट में चला गया। *इस जहर का असर इस कदर लाहिक हुआ की रिवायतों में आता है कि आपके कलेजे के 72 टुकड़े हुवे, किसी में 80 का जिक्र आया है। किसी में आया है की आपके आतों के टुकड़े कट कट कर बदने मुबारक से खारिज हुवे । आप 40 दिन तक सदिद तकलीफ में रहें।*
🤺 करीबे वफात हजरते इमाम हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु हाजिर हुवे और पूछा : *आपको किसने जहर दिया ?*
आपने फ़रमाया कि : मेरा गुमान जिस की तरफ है अगर वोही दर हकीक़त क़ातिल है तो *अल्लाह तआला बहेतर इंतेकाम लेने वाला है।* और अगर वोह नहीं है.... तो मैं नहीं चाहता कि मेरे सबब से कोई बेगुनाह मुसीबत में मुब्तिला हो।
🤺 विशाल के वक़्त *आपकी उम्र 45 साल 6 माह* चंद रोज़ थी। आपकी शहादत 5 रबीउल अव्वल सि. *49 ही.* मदीना शरीफ में वाकेअ हुई।
⚔️ विशाल के वक़्त आपने इमामे हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु से फ़रमाया था कि, मैंने उम्मुल मोअमिनीन हज़रते आईशा सिद्दिका रदीअल्लाहु तआला अन्हा से दरख्वास्त की थी कि, मुझे हुज़ूर ﷺ के कदमे मुबारक में दफन होने की जगह मील जाए। और उन्होंने इसे कुबूल फरमा लिया है।
*लेकिन मैं गुमान करता हूं की कौम के कुछ अफ़राद इस को मना करेंगे, और अगर वोह ऐसा करे तो आप उनसे तकरार मत करना।*
❗️ आप ने वफात के वक़्त जो गुमान किया था, वैसा ही हुआ। जब आपको दफन कर ने के लिए हुज़ूर ﷺ के रोज- ए-अकदस की जानिब ले जा रहे थे तब मरवान इब्ने हकम पलीद ने इसका का पूरजोश ऐतराज किया।
*(📚 सवानहे करबला सफा 100)*
*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें