हज़रत मुस्लिम बिन अकील की कुफे की तरफ रवानगी*
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 14* ❗️
🐎 *हज़रत मुस्लिम बिन अकील की कुफे की तरफ रवानगी*
*और*
*बारह____हजार____ कुफियों की बैत*
⚔️ कुफीयो के बार बार इसरार पर *इमाम हुसैन* रदि अल्लाहु त‘आला अन्हु कुफा तशरीफ ले जाने पर आमादा हो गये लेकीन हालात का पता लगाने के लिए आपने पहले अपने चचाजाद भाई *हजरत मुस्लिम बिन अकील* (रजी अल्लाहु अन्हु) को वहां भेजा। हजरत मुस्लिम से फरमाया की तुम वहां जाकर मेरे लिए कुफीयों से बैअत लो, अगर उन्होंने बैअत कर ली तो मुझे इत्तिला कर देना मै भी आ जाऊंगा।
🐎 *चुनांचे* : हजरत मुस्लिम अपने दो कमसीन बच्चो के साथ लेकर रवाना हो गये, इन दो शहजादो का नाम मुहम्मद और इब्राहीम थे। यह दोनो आपको बहुत प्यारे थे इसलिये यह दोनो भी सफर मे अपने वालिद बुजुर्गवार के साथ हो गये।
🤝 *हजरत मुस्लिम* कुफा पहुंचे तो आप ने मुख्तार बिन उबैद के मकाम पर क्याम फरमाया, आपकी तशरिफ आवरी की खबर सुनकर *जुक-दर-जुक* (भीड़----की----भीड़) मखलुक आपकी ज्यारत को आयी.....
.....*बारह हजार से ज्यादा तादाद* मे आपके हाथ पर हजरत इमामे हुसैन (रजी अल्लाहु अन्हु) की बैअत की।
💌 *हजरत मुस्लिम* ने अहले इराक की मुहब्बत व अकीदत देखकर हजरत *इमाम हुसैन की जानीब खत लिखा* जिसमे यहां के हालात की इत्तिला दी और गुजारिश की कि *आप यहां जल्दी तशरीफ ले आयें* ताकि बंदगाने खुदा यजीद के नापाक शर्र से महफुज रहे और दिने हक की ताईद हो....!!
🤺 उधर जब *यजीद* को इस सुरते हाल का पता चला तो उसने *हाकीमे बसरा - उबैदुल्लाह बिन ज्याद* को हुक्म भेजा की वह फौरन कुफा पहुंचकर लोगो को इमाम हुसैन की बैअत से रोके और जिन्होंने बैअत कर ली है उन्हे तंबीह करे।
🤺 उबैदुल्लाह बिन ज्याद बड़ा ही *मक्कार और जल्लाद था। * यह जालीम झट कुफा पहुंचा और अहले कुफा को जमा करके यजीद की मुखाल्फत करने से डराया धमकाया और बड़े---बड़े लालच देकर उन्हें हिमायते हुसैन से रोका और सब पर अपना रोब और दबदबा बैठाया।
🤺 *हजरत इमाम मुस्लिम* की यह सुरते हाल देखकर रात को *हानी बिन उरवाह* के मकान मे तशरिफ ले गये और फरमाया : ऐ हानी! मै यहां गरिब मुसाफीर हुं तु अहले कुफा से खुब वाकीफ है मैं तेरी पनाह मे आया हुं। मुझे अपने मकान मे पनाह दे।
हानी ने कुबुल किया और एक हुजरा अपने घर का उनके लिए खाली कर दिया,,
*इब्ने ज्याद* को पता चला की मुस्लिम को हानी ने पनाह दे रखी है।
(📚 *सिर्रूश्शहादतैन सफा-14, सवाहने करबला, सफा-53, )*
*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें