जल्लाद इब्ने ज्याद

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



     *🥀 दास्तानें करबला 🥀* 



           ❗️ *पोस्ट- 15* ❗️

*जल्लाद इब्ने ज्याद* 

🤺 *जब इब्ने ज्याद को पता चला की मुस्लिम को हानी ने पनाह दे रखी है, तो उसने अपनी फौज भेजकर हजरत हानी को गिरफ्तार कर लिया और इस तरह कुफा के दुसरे रुऊसा (अमीर) और लिडरों को भी किले मे बंद कर लिया....*


🤺 *हजरत इमाम मुस्लिम* को इस सुरते हाल का पता चला, तो आपकी रगे हाशमी जोश मे आई। आप ने अपने दोनो बच्चो को *काजी-ए-शहर* के घर रवाना करके अहले बैअत से मुहब्बत रखने वालों को जमा किया.... तो *उन लोगो ने मिलकर शाही महल जिसमें कुफ़ा के लीडर कैद थे उस को घेर लिया।* 

🤺 *करिब था कि, इब्ने ज्याद और उसके साथी गिरफ्तार हो जाते*, लेकिन इब्ने ज्याद ने एक चाल चली, वह यह की उसने कुफे के जिन जिन बड़े आदमियों को किले में कैद कर रखा था.... उन्हें मजबुर किया की मुस्लिम से अलग हो जाये। यह लोग इब्ने ज्याद के कैद मे थे और जानते थे की, अगर लोगों ने किले पर हमला किया और इब्ने ज्याद को अगरचे शिकस्त हुई, फिर भी वोह किला फतह होने तक उनका खात्मा कर देगा। 

🤺 इस खौफ से वह घबरा उठे और किले के दिवार पर चढ़कर चिल्लाये की......

            *"भाईयों ! हज़रत मुस्लिम की हिमायत तुम्हारे लिए खतरनाक है, हुकुमत तुम्हारी दुश्मन हो जाएगी, यजीद तुम्हारे बच्चे बच्चे को मरवा डालेगा, तुम्हारे माल लुटवा देगा, तुम्हारी जागीरे और मकान जब्त हो जायेंगे,* और अगर तुम इमाम मुस्लिम के साथ रहे तो देखो हम जो इब्ने ज्याद की कैद मे है किले के अंदर ही मारे जाएगें। अपने अंजाम पर नजर डालो, हमारी हाल पर रहम करो और अपने घर चले जाओ"

🤺 इब्ने ज्याद की यह चाल कामयाब रही और इमाम मुस्लिम का लश्कर बिखरने लगा। *सब बेवफाई पर उतर आये हजरत इमाम मुस्लिम के साथ छोड़ने लगे हत्ता की शाम तक हजरत मुस्लिम के साथ सिर्फ पांच सौ (500) की तदाद रह गयी* 

🌒 गुरूबे आफताब के बाद जब अंधेरा हुआ तो वह भी साथ छोड़ गये और इमाम मुस्लिम तन्हा रह गये....!!


( *सिर्रूश्शहादतैन, सफा-16, सवानेह करबला सफा-5, तजकिरा---ए----हुसैन सफा-36,)* 
-

               ❤️ *सबक* ❤️              

          *हजरत इमाम हुसैन* रदीअल्लाहु तआला अन्हु और अहले बैअत की मुहब्बत व वफा के इन दावेदारो के सारे वादे झुठे थे यह लोग वक्त पर बेवफा साबीत हुए।

👉🏼 मालुम हुआ....की..... यह जरूरी नही की अहले बैअत की मुहब्बत करने वाला हर दावेदार सच्चा हो.......

*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हुज़ूर ﷺ ने इमाम हुसैन رضی اللہ عنہ पर किसको कुर्बान किया है*05

मुहर्रम उल हराम में ब्याह शादी करना कैसा है* 02

आशूरा के दिन नेक काम करना कैसा* 09