हजरत मुस्लिम बिन अकील की शहादत
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 16* ❗️
*हजरत मुस्लिम बिन अकील की शहादत*
🤺 हजरत इमाम मुस्लिम रदीअल्लाहु तआला अन्हु जब कुफा पहुंचे तो बेवफा कुफीयो ने आपके हाथ पर बैअत करके फिर आपसे मुंह मोड़ लिया और आपका साथ छोड़ दिया, *आप तन्हा रह गये, रात का वक्त था इब्ने जियाद ने आपकी गिरफ्तारी के लिये शहर के चारो तरफ कड़ी निगरानी रख दी।*
🤺 हजरत इमाम मुस्लिम भुखे-प्यासे एक मस्जिद मे बैठे रहे रात को बाहर निकले, रास्ते का इल्म न था दिल मे कहते थे अफसोस हुसैन से छुटे और दुश्मन मे घिरे न कोई हमदम है की राजे दिल सुने *ना कोई कासीद है की हुसैन को खबर करे।*
इसी तरह हैरान और परिशान एक मुहल्ले मे फिर रहे थे, वहां एक बुढ़ीया तौआ नामी को देखकर इससे पानी तलब फरमाया तो उसने पानी दिया। यह मालुम करके की यह *गरीबुल___वतन* मुस्लिम है। बुढ़िया ने आपको अपने घर मे जगह दी, लेकिन उस बुढ़िया का बेटा इब्ने जियाद का आदमी था। उसने इब्ने जियाद को खबर दे दी कि, हज़रते मुस्लिम हमारे घर मे है।
🤺 *इब्ने जियाद ने अपनी फौज भेज दी, जिससे बुढ़ीया के मकान को घेर लिया और चाहा की हजरत मुस्लिम को गिरफ्तार कर ले। *
इमाम मुस्लिम को जब इस बात का पता चला तो आप तन्हा तलवार लेकर इब्ने जियाद के लश्कर पर टुट पड़े, जैसे शेर बकरियों के झुंड पर हमला आवर होता है। आपके हमले से उनके दिल दहल गये और बहुत आदमी जख्मी हुए और बहुत से मारे गये।
🤺 अब इन जालीमो ने मुक़ाबले की तरकीब बदल दी और *सामने से आकर मुकाबला करने के बजाय दर व दिवार पर चढ़कर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये जिसे हजरत मुस्लिम का बदन मुबारक खस्ता हो गया।* एक पत्थर आपकी पेशानी पर लगा, एक पत्थर आकर आपके होठों पर लगा जिनसे खुन जारी हो गया, दाढ़ी और बदन मुबारक लहू लुहान हो गया, तो अब मजबुर होकर एक दिवार से तकीया लगाकर बैठ गये की एक नामर्द ने घर मे आकर तलवार आपके सर पर मारी जिससे उपर का होठ कट गया, आपने इसी हाल मे उस बुजदिल को जहन्नम पहुंचा दिया और फिर दिवार से तकीया लगाकर बैठ गये,
*फरमाने लगे :* ईलाही ! मै इस वक्त प्यासा हुं।
🩸 आपकी फरियाद सुनकर वही बुढ़ीया घर से पानी लाई और आपको दिया आपने मुंह से लगाया मगर उसमे खुन मिल गया इसलिए आपने नहीं पिया, बुढ़ीया ने दोबारा दिया वह भी खुन अलुदा हो गया, तीसरी बार उसमे आपके दांत निकलकर गिर पड़े, आपने प्याला हाथ से रखकर फरमाया -
"खुदा को मंजुर ही नही"
🤺 फिर खड़े हुवे, पिछे से किसी ने नेजा मारा जो पिठ के पार हो गया जालीमो ने दौड़कर आपको पकड़ लिया और -*आपको इब्ने जियाद के पास ले गये, इब्ने ज्याद बद निहाद ने हुक्म दिया की इन्हें छत पर ले जाकर कत्ल कर दो,*
⚔️ *चुनांचे :* एक जालीम इब्ने बुकैर ने आपका हाथ पकड़ कर आपको छत पे ले गया, हजरत मुस्लिम दुरूद पढ़ते jatey थे और कहते जाते थे...!!
-
#अल्ला__हुम्म__हकुम__बैनना__व__बैन__कौमीना__बिल__हक,
-
⚔️ जब छत पर पहुंचे तो नीचे देखा की अहले कुफा जमा होकर देख रहे है।,
*आपने फरमाया :*
*"ऐ कुफीयों ❗️ जब मेरा सर तन से जुदा किया जाये______ तो बदन दफन करना और कपड़े उतारकर जो काफीला मक्के जाता हो हुसैन के पास भेज देना और मेरे बच्चो पर रहम करना, फिर मक्के की तरफ रुख कर के कहा :-*
------
*भाई यहां की आपको कैसे खबर करे..!!*
*हरगीज इधर को आप न अज्मे सफर करे..!!*
-----
*इतने मे जालीम कातिल ने आपका सरे मुबारक तने अतहर से जुदा कर दिया...!!*
*(अल्लाहु अकबर...!!)*
-
🔹इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजीऊन🔹
-
☆शहीद मुस्लिम बेकस हुए हजार अफसोस..!!
फरिश्ते करते है इस गम पे बार बार अफसोस..!!
शकी ने कुछ भी न गुरबत का उनकी पास किया..!!
चलाई हलक पे शमशीरे आबदार अफसोस..!!
-
♥️ सबक ♥️
दुनियादार नश----ए----दुनिया मे बदमस्त होकर अल्लाह वालो पर इंतेहाई जुल्म व सितम पर उतर जाते है।, लेकीन अल्लाह वालो के पाए इस्तिकलाल मे लग्जिश नही आती, मालुम हुआ की यह सारे जुल्म व सितम ढाने वाले बड़े ही झुठे और बुजदिल होते है, ये लोग जाहिर में मुहब्बत वाले दिखते थे, लेकिन बातिन मे दुश्मन थे...!! इनके दिलों में अहले बैत की मुहब्बत के बजाय बुग्झ, किना और अदावत थी।
*⌛ (बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह)*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें