खानदाने रिसालत पर तीन दिन तक पानी बन्द 21
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 21* ❗️
🌊 *खानदाने रिसालत पर तीन दिन तक पानी बन्द*
🌊 अहले बैते किराम पर पानी बन्द करने और इन के खुनों के दरिया बहाने के लिये बे-गैरती से सामने आने वालों में *जियादा ता‘दाद उन ही बे-हयाओं की थी, जिन्हों ने हज़रत इमाम हुसैन को दरख्वास्तें भेज कर बुलाया था और मुस्लिम बिन अकील के हाथ पर इमाम हुसैन की बैत की थी,* मगर आज इनको ना अपने अहद की दरकार थी ना ही अपनी बैत का लिहाज।
🌊 फुरात का बेहिसाब पानी यजीद के बुजदिल लश्कर ने खानदाने रिसालत पर बन्द कर दिया था। *अहले बैत के छोटे-छोटे बच्चें पानी के एक-एक कतरें के लिये तड़प रहे थे, हर इक के लब खुश्क हो चुके थे, सब भूक व प्यास से बेताब व तूवां हो गये।*
फिर भी आलम ये था कि, *कोई नमाज कजा ना हुई।* वुझू के लिये पानी मयस्सर ना हुवा तो *मिट्टी से तयम्मूम कर के नमाज अदा की।*
⚔️ इस मरकाए जुल्मों सितम में अगर कोई रुस्तम भी होता तो उसके हौंसले पस्त हो जाते और सरे नियाज झुका देता, *मगर फरजंदे रसूल (सल्लललाहो अलैहि वसल्लम) को इतनी मुसीबतों का हुजूम भी अपनी जगह से हटा न सका और आप ने यजीद की बैत किसी सूरत में कुबूल ना की।*
🌊 *लगातार तीन दिन तक आप के काफ़िले वालों पर यजीदीयों ने पानी बन्द रखा,* इस खयाल में की आप बैत कुबूल कर लेंगे। अगर आप यजीद की बैअत कर लेते, तो आपके कदमों में दौलते दुनिया लूटा दी जाती, आप का इकराम व एहतिराम किया जाता। *मगर हक व सदाकत के हामी ने इन अपना घर लुटाना और अपना खून बहना मंज़ूर किया, मगर आपको इस्लाम की इज्जत में फर्क आना बरदाश्त ना हो सका।*
⚔️ जब इमाम हुसैन को यकीन हो गया की अब यजीदी लश्कर किसी बात पर राजी न हुवे और अब कोई शक्ल खुलास की बाकी नहीं है,
1. ना ये शहर के अंदर दाखिल होने देते हैं,
2. ना ये वापस जाने देते हैं,
3. ना मुल्क छोड़ने पर इन को तसल्ली होती है...
*उस वक़्त आप ने अपने कियाम गाह के गिर्द खनदक खोदने का हुक्म दिया।* खंदक खोदी गई और उसकी सिर्फ एक राह रखी गई, जहां से निकल कर दुश्मनों से मुकाबला किया जाए। और खंदक में आग जला दी गई ताकि अहले खैमा दुश्मनों की इजा से महफूज रहें। 🔥
🤺 *आखिर दसवीं मुहर्रम का कियामत नुमा दिन आया.......*
(📚 सवानहे करबला सफा 135)
*⌛ ( बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह )*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें