ख़ानदाने अहले बैत की शहादत 26
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 26* ❗️
💔 *___शहादत__के__वाक़िआत___* 💔
*!!____ख़ानदाने अहले बैत की शहादत____!!*
⚔️ 50 से ज्यादा आदमी शहीद हो चुके *अब सिर्फ ख़ानदाने अहले बैत बाक़ी है और दुश्मनाने इस्लाम की इन्ही पर नज़र है।* ये बात भी काबिले लिहाज़ है की, इमामे आली मक़ाम के इस छोटे से लश्कर में से *किसी ने भी हिम्मत न हारी,* साथियो में से एक भी ऐसा न था जो अपनी जान ले कर भागता या दुश्मनो की पनाह चाहता।
🤺 अब असदुल्लाह के शेराने हक़ का मौक़ा आया। इन हज़रत का मैदान में आना था की *यजीदीयों के दिल सिनो में लरज़ने लगे* और इनके हमलो से जो खुदको बहादुर समजते थे, सारे के सारे चीख उठे। अहले बैअत के शेरों के हमलो ने कर्बला की तीशना लब ज़मीन को दुश्मनो के खून से सैराब कर दिया और खुश्क रेगिस्तान सुर्ख (लाल) नज़र आने लगा।
🤺 *अगर इन हज़रात पर पानी बंद न किया जाता, तो अहले बैत का एक-एक नौजवान लश्कर को बर्बाद कर डालता, जब वो मुक़ाबले के लिये उठते थे तो मालुम होता था की क़हरे इलाही आ रहा है।* ख़ानदाने इमाम हुसैन के नौजवान अपने अपने जोहर दिखा कर इमामे आली मक़ाम पर जान कुर्बान करते चले जा रहे थे।
📌 यहां इस मुख्तसर से बयान में एक- एक नौजवान की शहादत का वाक़िआ पेश करना मुश्किल है.... इसलिये सिर्फ शहादते अली अकबर रदीअल्लाहु तआला अन्हु (जो इमामे हुसैन के फरजंद है) का जिक्र किया जा रहा है, जिस से बाकी अहले बैअत की शुजाअत व बहादूरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
💔 *!! शहादत__ए__अली अकबर !!* 💔
⚔️ आप ने इस नौजवाने जमील को खुद घोड़े पर सुवार किया। *उस वक़्त अहले बैत की बीवियों बच्चों पर क्या गुज़र रही थी जिनका तमाम कुम्बा व क़बीला शहीद हो चुके थे और एक जगमगाता हुवा चराग भी आखरी सलाम कर रहा था।* इन तमाम को अहले बैत ने रिज़ाए हक़ के लिये बड़े इस्तिक़्लाल के साथ बर्दाश्त किया और ये इन्ही का हौसला था।
🤺 हज़रते अली अकबर ख़ैमे से रुख्सत हो कर मैदाने कारज़ार की तरफ तशरीफ़ फरमा हुए, हज़रते अली अकबर ने नारा मारा और फरमाया :
"ऐ ज़ालिमाने जफ़ाकेश ! अगर बनी फातिमा के खून की प्यास है..... तो तूम मैं से जो बहादुर हो उसे मैदान में भेजो, *ज़ोरे बाज़ुए अली देखना हो तो मेरे मुक़ाबिल आओ....."*
*.......मगर किसी को हिम्मत थी की आगे बढ़ता ???*
*(📚 सवनाहे करबला सफा 156)*
*⌛ ( बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह )*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें