शहादत__ए__अली असगर28
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 28* ❗️
🩸 * शहादत__ए__अली असगर * 🩸
🤺 आले रसूल ने रिज़ा व सब्र का वो इम्तिहान दिया जिस ने दुन्या को हैरत में डाल दिया है। बड़े से ले कर बच्चे तक मुब्तला-ए-मुसीबत थे।
🤺 हज़रते इमाम हुसैन के छोटे फ़रज़न्द *अली असगर* जो अभी कमसिन है, शिरख्वार है, प्यास से बेताब है, शिद्दते तिशनगी से तड़प रहे है, माँ का दूध खुश्क हो गया है, इस छोटे बच्चे की खुश्क नन्ही ज़बान बाहर आती है, बे-चैनी में हाथ पाउ मारते है...
........*कभी माँ की तरफ देखते है और इनको सुखी ज़बान दिखलाते है, कभी बाप की तरफ इशारा करता है वो जानता था की हर चीज़ ये ला कर दिया करते थे।*
🤺 *छोटे बच्चे की बेताबी मां से देखि न गई।*
वालीदाने हज़रते इमाम हुसैन से अर्ज़ किया :
"इस नन्ही सी जान की बेताबी देखि नही जाती। इस को गोद में ले जाइये और इसका हाल जालिमो को दिखाये। *इस पर तो रहम आएगा। इस को तो पानी के चन्द क़तरे दे देंगे।* ये न जंग करने के लाइक़ है न मैदान के लाइक़ है। इससे क्या अदावत हैं ?।"
🤺 हज़रते इमाम हुसैन इस छोटे नुरे नज़र को सीने से लगा कर दुश्मनो के सामने पहुचे.... और फ़रमाया की अपना तमाम तो तुम्हारी बे-रहमी और जोरो जफ़ा के कुर्बान कर चूका.... तुम्हारे दिलों में अगर और बुग्ज़ो इनाद की आग भरी हुवी है.... तो इस के लिये में हुं । *ये शिरख्वार बच्चा प्यास से दम तोड़ रहा है, इस की बे ताबी देखो और कुछ रहम करो जरा हल्क़ तर करने को एक घुट पानी दो।*
🤺 उन संगदीलो पर इसका कुछ असर न हुवा और न उन को ज़रा सा भी रहम आया।
*बजाए पानी के एक बद बख्त ने तीर मारा जो *हज़रत अली असगर का हल्क़ छेदता हुवा इमाम के बाज़ू में बैठ गया। इमाम हुसैन ने वो तीर खींचा, बच्चे ने तड़प के जान दी....* बाप की गोद से एक नूर का पुतला लिपटा हुवा है, खून में नहा रहा है।
🤺 *अहले बैअत को यह गुमान था की, बेरहम लश्कर इस बच्चे को ज़रूर पानी दे देगा....*
लेकिन जब इमाम बच्चे को खैमे में लाए और उसकी वालिदा ने देखा की बे करारी नही है, उनको गुमान हुवा की शायद पानी दे दिया होगा।
..........हज़रते इमाम हुसैन ने फ़रमाया :
"ये भी साकिए कौषर में जामे रहमत व करम से सैराब होने के लिये अपने भाइयों से जा मिला, अल्लाह ने हमारी ये छोटी कुर्बानी भी क़बूल फ़रमाई।"
📌 रिज़ा व तस्लीम की इम्तिहान गाह में इमामे हुसैन और उन के मुतवस्सिलिन ने वो साबित कदमी दिखाई की आलमें मलाइका भी हैरत में आ गये होंगे।
*(📚 सवनाहे करबला सफा 161)*
*⌛ ( बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह )*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें