शहादत के बाद के वाक़िआत32
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 32* ❗️
⚔️ *शहादत के बाद के वाक़िआत*
✨ *इमामे हुसैन की शहादत पर कुदरत के नाराजगी की चंद निशानियां* ✨
🌒 *तीन दिन तक मुसलसल अंधेरा*
✨ बैहेकी ने उम्मे हब्बान से रिवायत की है कि:
"जिस रोज इमामे हुसैन रदीअल्लाहु तआला अन्हु को शहीद किया गया, *उस दिन आसमान में अंधेरा छा गया और तीन दिन तक लगातार अंधेरा रहा....*
"जिस शख्स ने अपने मूंह पर जाफरान मला, उसका मुंह जल गया.... और बैतुल मुकद्दस में जो के पत्थर उठाया जाता *उस के नीचे से ताज़ा खून निकलता ।"*
🩸 *आसमान से खून की बारिश*
✨ बैहेकी ने अली बिन मुसहिर से रिवायत की है कि:
"इमाम हुसैन की शहादत पर *सात रोज तक आसमान खून रोया* (यानी आसमान से खून बरसा)..... इसके असर से दीवारें और इमारतें रंगीन हो गई। और जो कपड़ा इस से रंगीन हुवा उसकी सुर्खी पुर्जे-पुर्जे होने तक ना गई।
✨ बेहक़ी व अबू नुएम ने बसरा अज़दिया से रिवायत की, कि:
" जब हज़रते इमामे हुसैन शहीद किये गए, तो *आसमान से खून बरसा*। सुब्ह को हमारे मटके, घड़े और तमाम *बर्तन खून से भरे हुए थे।"*
🐫 *गोश्त कड़वा हो गया....*
✨ बैहेकी ने हुमैद बिन मर्राह से रिवायत की है कि:
"यजीद के लश्करीयों ने इमामे हुसैन के काफिले में ऊंट पाये, तो उनको ज्बह कर के पकाया गया, तो *उसका गोश्त कड़वा हो गया..* जिस किसी ने भी उसे खाया, उस गोश्त को कड़वा पाया। और कोई भी उस ऊंट के गोश्त को खा ना सका।
*📚बेहक़ी, 6/471*
*📚सवानहे कर्बला, 172*
*⌛ ( बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह )*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें