यजीद का मक्काए मुअज़्ज़म और मदीना शरीफ पर हमला* 34
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 दास्तानें करबला 🥀*
❗️ *पोस्ट- 34* ❗️
🤺 *यजीद का मक्काए मुअज़्ज़म और मदीना शरीफ पर हमला*
⚔️ *हज़रत इमाम हुसैन* रदीअल्लाहु तआला अन्हु का सायां उठना ही था की..... यजीद खुल कर अपनी बद हरकतों पर उतर आया। जीना, लवातात, हरामकारी , भाई बहन का निकाह, सूद , शराब जैसे गुनाह रिवाज बन गये। नमाज की पाबन्दी उठ गई।
🗓 *सन 63 हिज़री....,*
🤺 *यज़ीद ने मुस्लिम इब्ने उक़्बा को बीस हजार का लश्कर ले कर मदीनए तय्यबा की चढ़ाई के लिए भेजा।* इस नामुराद लश्कर ने मदीनए तैय्यबा में क़त्ल , गारत और तरह-तरह के ज़ुल्मो सितम का तूफान बर्पा कर दिया।
🤺 वहां के साकिनीन के घर लूट लिये, *सात सो (700) सहाबा ए किराम को शहीद कर दिया गया* और दूसरे आम बाशिंदे मिला कर *दस हजार* से ज्यादा को शहीद कर दिया, लड़को को कैद कर लिया गया, ऐसी ऐसी बदतमीजियां की जिन का जिक्र करना ना-गवार है।
🤺 मस्जिदे नबवी के सुतूनो में घोड़े बांधे। और *हुज़ूर सल्लललाहो अलैहि वसल्लम* के रोजे मुबारक को नजासत से आलूदा करते रहे। *तीन दिन तक मस्जिदें नबवी में नमाज ना हो सकी।* सिर्फ हज़रते इब्ने मुसय्यब रदीअल्लाहु तआला अन्हु मजनून बन कर वहां हाजिर रहे।
🕋 फिर ये लश्कर मक्का शरीफ की तरफ रवाना हुवा। *मक्का पहुंचते इस लश्कर ने हमला शुरू कर दिया।* हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने ज़ुबैर अपने चंद साथी के साथ इस लश्कर के मुकाबले में आये। लेकिन लश्कर की तादाद इतनी ज्यादा थी की, आप इन पर गालीब ना आ सके। आपके कई साथी शहीद कर दिये गये। यजीदी लश्कर और तैश में आगये।
🕋 *इन्होंने काबा शरीफ पर मीनजनिक से पत्थर बरसाने शुरू किये।* मीनजनिक पत्थर फेंकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसकी ज्यादा दूर की और बड़ी जबरदस्त मार होती हैं।
🕋 हरम शरीफ का सहेन मुबारक पत्थरों से भर गया। *मस्जिदे हराम के सुतून टूट पड़े। काबा शरीफ के गिलाफ को बे दीनों ने जला दिया।* इसी छत में उस दुंबे के सिंग भी तबर्रुक के तौर पर मौजूद थे, जो *हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम* के फिदिये में कुरबानी किया गया था, वोह भी जल गया। रिवायत में आता है कि *चालीस दिनों तक काबा शरीफ गिलाफ के बगैर रहा और वहां के लोग मुसीबत में मुब्तिला रहे।*
*📚 सावानहे करबला सफा 184*
*⌛ ( बाकी अगली पोस्ट में इंशा अल्लाह )*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें